फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस से सोने के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस में सफर कर रहे दंपती का बैग चोरी हो गया। बैग में सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल और नकदी थी। संगरूर निवासी 76 वर्षीय कृष्ण चंदेल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कृष्ण चंदेल ने बताया कि चार मई को वह पत्नी कमलेश बाला के साथ ट्रेन नंबर 14712 में सफर कर रहे थे। जब ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची तो किसी अज्ञात ने उनका बैग चोरी कर लिया। जिसमें गहने व नकदी थी। मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई। सूचना के बाद जीआरपी ने तुरंत प्लेटफार्म दो पर लगे सीसीटीवी को खंगाला लेकिन कोई भी व्यक्ति ट्रेन से उतरता हुआ नजर नहीं आया, जिसके पास बैग हो। जब बैग में रखे मोबाइल को सर्विलेंस पर लगाया गया तो उसकी अंतिम लोकेशन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर नजर आई। जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना सहारनपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई है न कि अंबाला कैंट स्टेशन पर। फिर भी अपने स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें