फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर सोने के गहने और हजारों की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आशा सिंह गार्डन कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद मकान से लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली। चोरों ने परिवार के जाने के बाद घर का मुख्य गेट फांदकर वारदात को अंजाम दिया। अलमारी का लॉकर तोड़कर ढाई तोला सोने के गहने, 52 हजार रुपये की नकदी और चार बैंक चेक चोरी कर भाग गए। बलदेव नगर पुलिस ने चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आशा सिंह गार्डन निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। शनिवार की सुबह करीब 7 बजे वह अपने पिता के साथ मकान को ताला लगाकर काम पर गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह घर लौटे तो घर का मुख्य ताला टूटा हुआ था व भीतर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें