अंबाला। गांव नन्यौला में सुबह के समय सैर कर रही बुजुर्ग महिला के कानों से दो बाइक सवार बदमाश कानों की बाली झपटकर फरार हो गए। नन्यौला निवासी 80 वर्षीय तेज कौर ने बताया कि वह अपने घर से सुबह रोजाना सैर करने के लिए माडू रोड जाती है। 29 जुलाई को सुबह के समय करीब सात बजे सैर के लिए जा रही थी। जैसे ही वह राकेश करियाना स्टोर के पास पहुंची तो सामने से एक बाइक सवार दो लड़के आगे से निकले तो कुछ ही दूरी पर रुक गए। इतने में एक लड़का कमीज पहनकर पीछे से आया और अचानक कान की सोने की बाली पर झपटा मारकर बाइक सवार सहित फरार हो गया। संवाद