फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर महिला के गले से सोने की चेन चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। छावनी बस अड्डे पर एक महिला के गले से सोने की चेन निकाल ली गई। वह अपने बेटे के साथ बस में पटियाला जा रही थी। अचानक गले पर हाथ लगा तो उसे घटना का अहसास हुआ। पड़ाव थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया है। नारायणगढ़ की स्मृति शर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे वह अपने पति विक्रम शर्मा व बेटे भावेश के साथ कैंट के बस अड्डे पर आई थी। पति विक्रम उसे और बेटे को काउंटर नंबर 12 से पटियाला की बस में बैठाकर वापस चले गए। दोनों सीट पर बैठे थे। स्मृति के अनुसार जैसे ही उसने अपनी गर्दन पर हाथ लगाया तो उसकी सोने की चेन गायब थी। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें