बराड़ा। दिहाड़ी पर गए मजदूर के घर में अज्ञात ने सेंध लगा दी और सोने के आभूषण व नगदी लेकर फरार हो गया। डेरा सलीमपुर निवासी धर्मबीर ने बताया कि 21 नवंबर को उसकी पत्नी और बहू उसके साले के लड़के की शादी में लाहर गांव गए हुए थे। घर पर वो और उसकी लड़की रह गए थे। रोज की तरह वो सुबह 8 बजे अपनी दिहाड़ी पर चला गया और बेटी गांव में ही ब्यूटी सेंटर पर काम सीखने चली गई। धर्मबीर ने बताया कि आजतक उसने घर से बाहर जाते समय कभी ताला नहीं लगाया। 25 नवंबर को जब उसकी पत्नी व बहू शादी से घर वापिस आए तो देखा कि कमरे में रखी लोहे की अलमारी को खोल कर चैक किया तो इसमें से सोने व चांदी के आभूषण और एक हजार रुपये गायब थे। संवाद