अंबाला। डिफेंस कॉलोनी, सेक्टर-बी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक 24वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। यह छह दिवसीय धार्मिक आयोजन 16 से 21 अक्तूबर तक चलेगा। पंडाल में मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है। महोत्सव के पहले दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। आयोजकों ने बताया कि 21 अक्तूबर को विजयादशमी पर सिंदूर उत्सव के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होगा। प्रधान ओपी अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। संवाद