फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डिफेंस कॉलोनी में सजा मां दुर्गा पूजा का दरबार

विज्ञापन
मां दुर्गा का दरबार। संस्था - फोटो : संयुक्त चिकित्सालय में घायल छात्रा का उपचार करते चिकित्सक। स्रोत संवाद
विज्ञापन
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी, सेक्टर-बी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक 24वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। यह छह दिवसीय धार्मिक आयोजन 16 से 21 अक्तूबर तक चलेगा। पंडाल में मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है। महोत्सव के पहले दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। आयोजकों ने बताया कि 21 अक्तूबर को विजयादशमी पर सिंदूर उत्सव के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होगा। प्रधान ओपी अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें