फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा मानने का नहीं जानने का विषय है : स्वामी मोहन पुरी

Tue, 18 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में संकल्प सत्संग कार्यक्रम में बैठे श्रद्ध
विज्ञापन
नारायणगढ़। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में संकल्प सत्संग कार्यक्रम किया गया। आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी मोहन पुरी ने श्रद्धालुओं को संकल्प, लक्ष्य सिद्धि की दृढ़ आधारशिला के बारे में बताया कि परमात्मा मानने का नहीं जानने का विषय है, वह दूर नहीं बहुत नजदीक है। उन्होंने कहा कि नित्यप्रति साधना और आराधना करने से मन के विचार और विकार शून्य होते है। शून्यता में स्थाई शांति और अक्षय आत्मिक आनंद की अनुभूति होती हैं। ज्ञान का अहंकार होने से यह ज्ञान जहर बन जाता है और ज्ञान के साथ योग, ध्यान, दया करना और क्षमा करना और और क्षमा मांग लेना जुड़ गया तो ज्ञान अमृत बन जाएगा। सत्संग के बाद साध्वी बहनों के भजन संकीर्तन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया और अंत में लंगर का प्रसाद भी बरताया गया।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में संकल्प सत्संग कार्यक्रम में बैठे श्रद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें