अंबाला सिटी में एसपी अंबाला विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए: पुलिस पीआरओ
अंबाला सिटी। हारट्रोन सेंटर कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में शनिवार को एसपी अजीत सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा, नशा, शिक्षा, ट्रैफिक रूल्स और साइबर धोखाधड़ी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एसपी से कई सवालों के जवाब हासिल किए। एसपी अजीत सिंह ने कहा कि जीवन में मेहनत से ही सफलता की सीढ़ी चढ़ी जा सकती है और सच्ची लगन हो तो हर बड़े लक्ष्य को हासिल करना संभव है। नशे के बढ़ते जाल और दुष्परिणामों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एसपी ने कहा कि नशा न सिर्फ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं के हंसते-खेलते भविष्य को भी अंधकार में धकेल देता है। बताया कि हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। लगभग 90 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाओं में मौत का मुख्य कारण सिर पर चोट लगना होता है। संवाद