फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लड़कियों ने खो-खो में हासिल किया स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। विद्या भारती हरियाणा की ओर से आयोजित 35 वें प्रांतीय खेल कूद समारोह का आयोजन श्रीमद्भगवत गीता विद्या मंदिर नारायणगढ में 29 से 31 जुलाई तक किया गया। इसमें नंद लाल गीता विद्या मंदिर के 35 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ये जानकारी वंदना सत्र में विद्यालय प्राचार्य बलवंत सिंह ने दी। विद्यालय खेल प्रमुख संजीव ने बताया कि खो-खो अंडर 11 लड़कियों का स्वर्ण पदक नंद लाल गीता विद्या मंदिर तेपला की छात्राओं ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं प्राचार्य बलवंत सिंह ने बताया विद्यालय के स्केटिंग टीम ने पहली बार इतने बड़े मंच पर सहभागिता की। स्केटिंग इनलाइन 500 मीटर इवेंट के अंडर-14 बालकों में भावेश ने प्रथम, 1000 मीटर इवेंट में गुरमान सिंह, 1500 मीटर इवेंट में विरेन, एक चक्कर में स्केटिंग इवेंट में मोहित और इनलाइन 1000 मीटर इवेंट अंडर-17 बालकों में प्रथम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में नंद लाल गीता विद्या मंदिर तेपला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें