मूनक। आर्य कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को होली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ वैदिक रीति परंपरा हवन कर किया गया। छात्राओं ने फूलों एवं रंग से होली का त्योहार मनाया। सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस माैके पर गुरुकुल प्रधान सुखबीर सिंह मान, ओम प्रकाश मान, डाॅ संदीप कंदवाल और गुरप्रीत कौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद