फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चियों को समान शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। तेपला गांव में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड साहा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत 19 से 24 जनवरी तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुपरवाइजर सुजाता सरोहा ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बच्चियों को सामान शिक्षा व स्वास्थ्य के बारे में प्रोत्साहित किया। इस मौके पर लिंगानुपात के बारे भी लोगों को बताया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत शपथ भी दिलाई व बालिका दिवस मनाया। इसके तहत गांव के स्कूल में सुझाव पेटी लगाई गई। इसमें अगर किसी को कोई लिंग जांच या कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित जानकारी है, वह सुझाव पेटी में डाल सकता है। कार्यक्रम के दौरान संतुलित आहार व मोटे अनाज के सेवन के बारे में जानकारी दी। जंक फूड जैसे बाहरी खाद्य पदार्थों का सेवन न करने के बारे में बताया। सुपरवाइजर नीलम, नीरू शर्मा, मीनू, सुदेश स्कूल टीम ने महिला सशक्तीकरण व महिलाओं के कल्याण से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें