फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के पति पर हत्या का शक

विज्ञापन
झाड़ियों में मिले युवक के शव के बाद कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। गांव भारांपुर में मिले युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को युवक की प्रेमिका के पति पर शक है। इसी आधार पर पुलिस काम करते हुए प्रेमिका के पति को ढूंढने में जुटी है, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। वहीं युवक की शिनाख्त हिमाचल के जिला मंडी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।
शनिवार शाम को गांव भारांपुर में झाड़ियों में युवक का शव मिला था। निवर्तमान सरपंच ओंकार सिंह ने इसको लेकर शहजादपुर थाना पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी। शुरुआत में युवक की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। छानबीन के बाद युवक के बारे में जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक सुनील कालाअंब में अपनी प्रेमिका के साथ रहता था। प्रेमिका शादीशुदा थी, इसी आधार पर पुलिस को युवक की प्रेमिका के पति पर शक है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। जिससे कि घटना के कारणों और अन्य जानकारी प्राप्त हो सके। वहीं दूसरी ओर व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। निवर्तमान सरपंच ओंकार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को रविदास मंदिर वाली गली से निकल रहे थे। इसी बीच उसकी नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। जब उन्होंने झाड़ियों को हटाकर देखा तो वहां उन्हें एक युवक का शव दिखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
वहीं मृतक के सिर में चोट के कई निशान थे जिससे यह लग रहा था कि युवक के सिर में कई बार वार किए गए हैं और उसके सिर से खून भी बह रहा था। वहीं शव की स्थिति काफी खराब थी। जैसे ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी तो कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक की शिनाख्त हो गई है। पता चला है कि वह प्रेमिका के साथ रहता था। शक है कि प्रेमिका के पति ने ही हत्या की है। उसी आधार कार्रवाई कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। - वीरभान, एसएचओ, थाना शहजादपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें