युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। वहीं शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार युवती ने घर के स्टोर में बनी खुंटी पर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जैसे ही इस बारे में परिजनों को पता चला तो परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती ने फंदा क्यों लगाया है, इस बारे में कोई भी स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है।