फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मानव तस्करों के हत्थे चढ़ी युवती, आठ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मां की डांट के बाद ट्रेन में बैठकर भागी युवती के रेस्क्यू के दौरान अंबाला पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। ट्रेन में बैठकर युवती उत्तर प्रदेश पहुंच गई, लेकिन वहां रेलवे पुलिस ने उसे ट्रेन में बैठकर अंबाला के लिए रवाना कर दिया। इसके बाद वह ट्रेन में सक्रिय मानव तस्कर गिरोह के हत्थे चढ़ गई।
विज्ञापन

गिरोह के सदस्यों ने अपहरण करने के बाद उसे उत्तराखंड के काशीपुर स्टेशन पर उतार लिया। मामला प्रकाश में आने के बाद सीआईए-2 की टीम ने पहुंचकर एक के बाद एक गिरोह के आठ सदस्यों को काबू कर जेल भेज दिया। वीरवार को पुलिस ने उत्तराखंड के नंदपुर गांव निवासी आरोपी नजीम को काबू किया था।
गुमशुदगी के केस के बाद पुलिस हुई गंभीर

महेश नगर के रामपुर गांव निवासी युवती के पिता ने थाना महेश नगर 29 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि बेटी मम्मी की डांट के बाद घर छोड़कर चली गई है। बेटी 10वीं तक पढ़ी लिखी है। उसकी बेटी छावनी से ट्रेन में बैठकर यूपी के शाहजहांपुर पहुंच गई थी। 30 अक्तूबर को ही उत्तर प्रदेश रेलवे पुलिस ने युवती का रेस्क्यू किया और फोन पर बात कराने के बाद वापस अंबाला में ट्रेन में ही बैठा दिया। जबकि शाम करीब चार बजे बेटी से बात भी हुई थी। इतने में बेटी ने बताया कि ट्रेन में एक व्यक्ति ने सीट दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दोबारा फोन किया तो वो बंद जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच का जिम्मा सीआईए-2 की टीम को सौंपा था। टीम ने आखिरी लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंची और एक-एक कर आरोपियों को काबू किया। युवती का तीन नवंबर को रेस्क्यू कर उसे घर छोड़ा। युवती ने बताया कि उसे ट्रेन में नशीली चीज देकर किडनैप करके उत्तराखंड के काशीपुर स्टेशन पर ही उतार लिया। गिरोह के सदस्य उसे बेचने की फिराक में थे।
वर्जन
युवती की गुमशुदगी की सूचना मिली थी और जांच का जिम्मा सीआईए-2 की टीम को सौंपा गया था। जब संबंधित आरोपी को पकड़ा तो उससे पूरे गिरोह के सदस्यों का खुलासा हुआ था। अभी तक 8 आरोपियों को काबू कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें