फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्वास संबंधित मरीजों को स्पायरोमीटर का तोहफा

विज्ञापन
स्पायरोमीटर मशीन से मरीज की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सांस से संबंधित बीमारियों का पता लगाने के लिए मरीजों को अब ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग अब स्पायरोमीटर मशीन से सांस की बीमारियों से पीड़ित रोगियों की जांच करेगा। अंबाला के बराड़ा क्षेत्र में स्थित सीएचसी में ये मशीन आ चुकी है। पिछले एक माह से मशीन के जरिए मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इससे अस्थमा और सीओपीडी जैसी समस्याओं का निदान हो रहा है। साथ ही सर्जरी से पहले फेफड़ों की कार्यप्रणाली जांचने में भी ये मशीन सहयोगी है। जिन मरीजों को सीओपीडी, अस्थमा, या फुफ्फुसीय फाइब्रोसिस फेफड़ों की बीमारी है और वह उसका उपचार करवा रहा है तो इस मशीन की मदद से उपचार के असर का भी पता लगाया जा सकता है।
इसके आधार पर आगे के उपचार के लिए दवाइयां दी जाती हैं। बराड़ा में ये मशीन डोनेशन के आधार पर प्राप्त हुई है। बाजार में इस मशीन की कीमत 70 से 80 हजार तक है। शहर नागरिक अस्पताल में ये सुविधा नहीं है। वहीं, छावनी में यह मशीन उपलब्ध है।
विज्ञापन


आधे घंटे में मिल जाती है रिपोर्ट
मशीन की मदद से मरीज को सांस लेने के लिए कहा जाता है। उसी के आधार पर आधे घंटे में ग्राफ के जरिए नतीजे जारी कर दिए जाते हैं। नतीजों को देखते हुए ही चिकित्सक उपचार की कार्रवाई को आगे बढ़ाता है। इसके साथ ही फेफड़ों की क्षमता के बारे में पता लगाया जाता है।

वर्जन

बराड़ा सीएचसी में ये मशीन उपलब्ध है। फिलहाल अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में इस मशीन की सुविधा नहीं है। फिलहाल स्पायरोमीटर से बराड़ा में ही सांस संबंधी मरीजों की जांच की जा रही है। जल्द ही शहर नागरिक अस्पताल में भी इस मशीन की सुविधा को शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

- डॉ नीलम खुशवाह, डिप्टी सीएमओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला

स्पायरोमीटर मशीन से मरीज की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें