फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्किट में गौरव की टीम, वाद विवाद स्पर्धा में भावना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजोखरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश कुमारी की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य सैलजा रानी के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रतियोगिता में खंड के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों के करीब 300 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान स्किट में लार्ड महावीर स्कूल से गौरव की टीम और वाद विवाद में आर्मी पब्लिक स्कूल से भावना व टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा निबंध में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बब्याल की रूपाली, पेंटिंग में सीजेएम विद्यालय की वृंदा गोयल, स्लोगन में मेजरआरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल की नेहा शर्मा, भाषण में राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी की अनामिका,डाक्यूमेंट्री में जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की महिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कविता गायन में भारतीय पब्लिक स्कूल की नंदिनी, क्विज में आर्मी पब्लिक स्कूल से वैभव व टीम, पीपीटी में आर्मी पब्लिक स्कूल की परिणिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी से प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, तमन्ना, निर्मल, रविंद्र, हरमित, जसबिंद्र, जगमोहन, सुखविंद्र, महिंद्र, रितु, श्वेता,अंकिता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें