जैन परिवार मिलन सोसायटी की बैठक में नवनियुक्त प्रधान का स्वागत करते सदस्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जैन परिवार मिलन सोसायटी की कार्यकारी बैठक शुक्रवार रात्रि एक रेस्त्रां में संपन्न हुई। प्रधान विकास जैन ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया और मंगलाचरण के साथ बैठक आरंभ की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए गौरव जैन को प्रधान के लिए नियुक्त किया गया। मौके पर मौजूद सोसायटी के फाउंडर व अध्यक्ष ने गौरव जैन को सम्मानित किया। बैठक में अतुल जैन, अतिन,सचिन, साहिल, अभय, अमन जैन आदि मौजूद रहे।