शहजादपुर के माजरा गांव में रहने वाले गौरव गुप्ता को सम्मानित करते आयोजक। प्रवक्ता
- फोटो : Archive
शाहजादपुर। माजरा गांव के गौरव गुप्ता को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा गौरव अवार्ड 2026 और एक्सीलेंट सर्विस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि उन्हें पिंजौर में आयोजित स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन के स्नेह मिलन एवं अवार्ड समारोह के दौरान प्रदान की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद फर्स्ट एड काउंसिलिंग ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. शबाब और फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह मेहता ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद