अंबाला सिटी। खन्ना पैलेस के पास खाली जगह पर खाद्य आपूर्ति विभाग व सीआईडी की टीम ने घरेलू सिलिंडरों से गैस निकालते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। बुधवार को की गई कार्रवाई में टीम ने एक व्यावसायिक के साथ कुल 35 सिलिंडर जब्त किए हैं। साथ ही वहां से गैस निकालने के उपकरण भी टीम को मिले हैं। अब खाद्य आपूर्ति विभाग आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगा। टीम सदस्यों ने जांच की तो पता चला कि अधिकतर सिलिंडरों में से करीब 2-2 किलोग्राम गैस कम थी। बता दें कि इससे पहले भी विभाग ने छापामारी करते हुए 45 सिलिंडरों के साथ व्यक्तियों को पकड़ा था।
खाद्य आपूर्ति विभाग की इंस्पेक्टर बिरमा देवी व इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईडी को सूचना मिली थी कि खन्ना पैलेस के पास ब्लैक में सिलिंडर बेचने का काम किया जा रहा है। टीम ने वहां ार्रवाई की और आरोपियों को 35 सिलिंडरों के साथ पकड़ा। साथ ही उन्होंने लोगों को जागरूक किया कि वे हमेशा सिलिंडर तोल कर ही लें।