फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गढ़वाल सभा 22 को करेगी अन्नकूट भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
अंबाला छावनी के मतिदास नगर में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद गढ़वाल सभा के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। गढ़वाल सभा अंबाला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मतिदास नगर में संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व सभा प्रधान ध्यानी और मंच का संचालन महासचिव प्रवीन पसबोला ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 22 अक्तूबर को अन्नकूट के भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार कार्तिक मास में 25 अक्तूबर से मंदिर से सुबह के समय प्रभातफेरी निकाली जाएगी, यह कार्यक्रम 6 नवंबर तक जारी रहेगा। सभा द्वारा उत्तराखंड दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सभा ने यह भी निर्णय लिया कि 9 नवंबर को सभा भवन में सुंदरकांड पाठ किया जाएगा, इसमें प्रसिद्ध कलाकार सुनील व मंजीत ध्यानी अपने मुखारविंद से सुंदरकांड का पाठ करेंगे। बैठक में रमेश चंद्र, चंद्रशेखर धपलियाल, रामेश्वर प्रसाद, विशाल ध्यानी, चंद्र प्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें