अंबाला। आरपीएफ द्वारा लगभग एक माह पहले जब्त किए गए लावारिस बैग से गांजा बरामद हुआ। यह खुलासा उस समय हुआ जब जीआरपी टीम जांच के लिए पहुंची। जीआरपी ने बैग कब्जे में लेकर कालका थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि इतने दिन तक बैग यूं ही बंद पड़ा रहा और इसे न तो कालका स्टेशन पर तैनात आरपीएफ प्रभारी ने चेक किया और न ही किसी अन्य कर्मचारी ने। अब इस लापरवाही की जांच पड़ताल के लिए भी आरपीएफ के सह आयुक्त को जिम्मेदारी सौंपी गई है जोकि तथ्यों के आधार पर आगामी कुछ दिन में अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। संवाद