फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाईयों का अपहरण कर 5 लाख की फिरौती वसूलने वाला गैंगस्टर रणदीप राणा साथियों संग काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाईयों का अपहरण कर पांच लाख की फिरौती वसूलने के आरोप में डिटेक्टिव स्टाफ ने गैंगस्टर रणदीप राणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल उसके तीनों साथियों को भी पकड़ लिया है। शुरूआती जांच में आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल व 12 कारतूस भी मिले हैं। उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर रणदीप राणा को कोरोना वायरस की वजह से जेल से पैरोल पर रिहाई मिली थी। मगर बाहर आते ही उसने दो भाईयों का अपहरण कर पांच लाख की फिरौती वसूलने का जुर्म कर लिया। आहलुवालिया बिल्डिंग के रहने वाले सत्यम ने रणदीप राणा के साथ गौरव राणा, कच्चा बाजार के रजत जैन उर्फ जानू तथा जोगी मंडी के अंकित पांडे पर अपहरण के बाद पांच लाख रूपये की फिरौती वसूलने का आरोप लगाया था। कैंट पुलिस को दी शिकायत में सत्यम ने बताया था कि दो रोज पहले वह अपने दोस्त अमन उर्फ गप्पू से मिलने गया था। तब कार में उसका भाई भी उसके साथ सवार था। गप्पू के घर के बाहर से ही सत्यम ने गैंगस्टर रणदीप राणा पर दोस्तों के साथ उनका अपहरण करने का आरोप लगाया था। उसका यह भी आरोप था कि पांच लाख रूपये न देने की वजह में आरोपियों ने उसका गुप्तांग भी काटने की धमकी दी थी। वीडियो कॉल के जरिए गप्पू को पांच लाख रूपये लेकर आने के आदेश दिए थे। दोस्त की जान बचाने के लिए गप्पू ने खुद किसी से उधार मांग पांच लाख रूपये रणदीप राणा को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें