राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी म
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने जलविज्ञान चक्र एवं नदी बांध और नदी बांध के फायदे व नुकसान पर भौगोलिक मॉडल प्रस्तुत कर यह स्थान पाया। यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी में करवाई गई। भौगोलिक मॉडल का प्रस्तुतीकरण भूगोल विभाग की छात्रा गगनप्रीत और आंचल ने किया। छात्रा गगनप्रीत ने भौगोलिक मॉडल का प्रस्तुतीकरण करते हुए बादल बनने एवं वर्षा होने की प्रक्रिया से लेकर, वर्षा के पानी को बांध में रोकने एवं बिजली बनाने और पानी की मात्रा ज्यादा होने पर बाढ़ का आना एवं उसके नियंत्रण तथा सिंचाई के लिए नहर के जरिए पानी का खेतों तक उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ की तरफ से डॉ. सतीश कुमार सहायक प्राध्यापक भूगोल साथ रहे।