फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों की रिहाई के लिए निकाली शव यात्रा, फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किसान नेता नवदीप सिंह सहित पांच युवा किसानों की गिरफ्तारी के बाद किसानों में रोष है। रविवार को भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के आह्वान पर किसान नेताओं ने शहर में रोष मार्च करते हुए सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने चेताया कि अगर युवा किसानों को सोमवार तक जेल से रिहा नहीं किया तो मंगलवार नौ अप्रैल को शंभु सीमा के पास स्थित रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। रविवार को किसान शहर अनाज मंडी में एकत्रित हुए और मंंडी से मानव चौक से होते हुए कोर्ट रोड तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल भी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करता रहा।
रोष मार्च में महिला किसान नेताओं के साथ साथ छोटे बच्चे भी थे। महिला किसान नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों के बच्चों पर अत्याचार कर रही है। किसान नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस हिरासत में किसानों के साथ मारपीट की गई है और उन्हें थर्ड डिग्री दी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके बच्चों को जेल से रिहा नहीं किया जाएगा तब तक वह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे और युवा किसान नेताओं को जेल से रिहा करवाकर ही दम लेंगी। उधर, शंभू बॉर्डर पर भी किसानों ने सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

दो माह बाद भी मांगों का नहीं निकला हल
गौरतलब है कि पिछले दो महीने से अधिक समय से किसान अंबाला के शंभु और खनौरी सीमा पर मांगो को लेकर किसान अपना धरना दे रहें है।किसान ट्रैक्टरों से दिल्ली की ओर कूच करना चाहते है, अभी तक किसानों की मांगों पर कोई हल नहीं निकला है। किसानों और सरकार के बीच चार बार वार्ता भी हो चुकी है। इस आंदोलन में पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत पंजाबी गायक भी किसान संगठनों को समर्थन दे चुके है।
फोटो:31
यूनियन के निर्देशों पर बनाएंगे रणनीति
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि सरकार किसानों से मुंह मोड़कर बैठी है। इतना ही नहीं शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वाले किसानों को पुलिस ने बेवजह ही गिरफ्तार किया है। किसान यूनियन के आह्वान पर उन्होंने यह रोष मार्च निकाला है।
फोटो:29
किसानों का गला घोंट रही सरकार
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह यूनियन की महिला किसान नेता दलजीत कौर ने कहा कि सरकार किसानों के बच्चों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले ही सरकार काले कानून बनाकर किसानों का गला घोंट रही है। अब उनके बच्चों पर भी अत्याचार कर रही है। युवा किसानों की रिहाई के लिए वह आगे भी यूनियन का साथ देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें