फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलेक्स पर सोफा बेचना पड़ा महंगा, खाते से साफ हुई 18417 रूपये, ठगी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ओलेक्स पर घर का सोफा बेचना महंगा पड़ गया। खरीदने वाले ने गुगल पे के जरिए बेचने वाले के खाते से 18 हजार रुपए से ज्यादा की राशि साफ कर दी। फ्रॉड की भनक लगने के बाद अब पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक ठग का पता नहीं चल पाया है। डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले राजकुमार ने पंजोखरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने घर का सोफा बेचने के लिए ओलेक्स पर विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखने के बाद उसके पास एक कॉल आई थी। उसने सोफा खरीदने की बात कही। तय रकम को उसने गुगल पे के जरिए ट्रांसफर करने की बात कही। राजकुमार ने बताया कि वह आरोपी की बातों में आ गया। इसके लिए उसे जानकारी उपलब्ध करवाई दी गई। इसके बाद आरोपी ने उसके बैंक खाते से केवल 152 रुपये छोड़कर कुल 18417 रूपये साफ कर दिए। पुलिस ने शिकायत के बाद अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को तलाशने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें