अंबाला। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षाओं के बारे में सहायक निदेशक सेकेंडरी एजुकेशन ने पत्र जारी कर नए निर्देश दिए हैं। सहायक निर्देश ने जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए निर्देश में बताया है कि कक्षा पहली से आठवीं और 9वीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान जिस कक्षा का पेपर नहीं होता उस कक्षा का उस दिन अवकाश किया जाए। विभाग ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि एक दिन के अवकाश के दौरान विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकें। गौरतलब है कि अभी तक जिस कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा नहीं होती थी उसकी उस दिन क्लास लगती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।