शीला दूध पिलाकर एक युवक महेशनगर की रहने वाली 80 वर्षीय सुबोध तिलक राज के हाथ का कड़ा लेकर फरार हो गया। बेहोशी की हालत में बुजुर्ग को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। होश में आने के बाद ही उसके हाथ का कड़ा गायब था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रीत नगर की रहने वाली सुबोध तिलकराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। जबकि बेटी बैंगलोर में शादीशुदा है। उसने बताया कि वह अब घर पर अकेली रहती है। घर में काम करने के लिए नौकरानी लगा रखी है। तीन दिन पहले जब दोपहर को वह अपने घर में बैठी थी तभी उसके पास एक युवक आया। उसने कहा कि वह उनके पति को जानता है। उसने कहा कि माता आपके पैर सूज रहे हैं। मैं इसका उपचार कर सकता हूं। बुजुर्ग महिला युवक के झांसे में आ गई। युवक ने महिला को गिलास में दूध लेकर आने के लिए कहा। इसके साथ ही उसने दवाई देने की बात कही थी। इसके बाद युवक ने महिला को दूध में नशीली चीज देकर बेहोश कर दिया। पड़ोसियों ने बेहोशी की हालत में उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। होश में आने के बाद उसके गहने गायब थे। महिला ने कहा कि सामने आने पर वह युवक को पहचान सकती है।