फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों पर लगाया नसरुद्दीन की हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। यूपी के गांव साहबगंज, जिला बदायूं निवासी ऑटो मैकेनिक नसरुद्दीन निवासी उतरप्रदेश की मौत के मामले में परिजनों ने उसके चार दोस्तों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में आरोपियों के द्वारा ऑटो मैकेनिक की मौत को सड़क हादसा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मामले में कोई कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए परिजन मुलाना थाना में एकत्रित हुए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी शिकायत में मुकीम निवासी गांव साहबगंज, बदायूं उतरप्रदेश ने बताया कि उसका भाई नसरुद्दीन बद्दी हिमाचल प्रदेश में ऑटो मैकेनिक का काम करता है। 21 जुलाई 2022 को रात करीब 11 बजे वह अपने भाई मुकीम से 20 हजार रुपये लेकर अपने चार साथियों के साथ तीन मोटरसाइकिलों पर हरिद्वार के लिए निकला था। नसरुद्दीन बुलेट मोटरसाइकिल पर अपने साथी के साथ सवार था।
मुकीम का आरोप है कि चारों साथियों ने गांव धीन के पास नसीरूद्दीन की हत्या कर दी और गले में पड़ी चांदी की चेन सहित 20 हजार रुपए भी निकाल लिए। आरोप है कि परिजनों के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने अपने बयानों पर सड़क हादसे की डीडीआर बनवा ली। जिसके अनुसार मोटरसाइकिल के आगे गाय आने से हादसा हुआ और लगी चोटों के कारण नसीरूद्दीन की मौत हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस के साथ मिलकर हत्या को सड़क हादसे में तब्दील कर दिया है और परिजनों के बयान न लेकर आरोपियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मुलाना थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि नसरुद्दीन की मौत के मामले में हमने जांच की है। जांच में उसकी मौत सड़क हादसे में होनी पाई है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट भी यही साबित करती है। परिजनों की शिकायत मिली है। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें