छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कॉलेज
अंबाला। राजकीय पीजी कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के आईक्यूएसी और नेशनल सर्विस स्कीम की ओर से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. देशराज बाजवा ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य छात्रों और फैकल्टी के स्वास्थ्य की जांच करना और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना रहा। शिविर के संचालक डॉ. अजय चौहान, डॉ. शगुन आहूजा, डॉ. रजनी सैनी, डॉ. रणदीप सिंह, डॉ. पूनम धीमान और डॉ. ओमवीर रहे। शिविर में करीब 250 छात्रों और फैकल्टी ने स्वास्थ्य जांच करवाई।