अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक स्थित भारत विकास परिषद नगर शाखा भवन में 27 जुलाई को नि:शुल्क दिव्यांग कृत्रिम अंग जांच एवं चयन शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र सहित अन्य जगहों से आए जरूरतमंद दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम पैर, हाथ और ट्राइसाइकिल जैसी सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह जानकारी प्रधान नरेश कुमार मित्तल ने देते हुए बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत दिव्यांग पुनर्वास व स्वास्थ्य केंद्र हिसार के सहयोग से यह शिविर लगाया जाएगा।