फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी पर 600 मरीजों की नि:शुल्क जांच

विज्ञापन
अंबाला सिटी में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर के दौरान विशेषज्ञ टीम को सम्मानित करते प्रबंधक व गणमान्
विज्ञापन
अंबाला सिटी। खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नाहन हाउस चौक स्थित दुखभंजनी चैरिटेबल पॉलीक्लिनिक में लगाया गया। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग, डीएलएसए और इद्रीश फाउंडेशन ने विशेष सहयोग दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेणु बैरी ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना पुण्य का कार्य है। इस दौरान एचएसजीपीसी के पूर्व उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल ने भी शिरकत की और सोसायटी के प्रयासों की सराहना की। शिविर में 600 मरीजों ने निशुल्क जांच करवाई। शिविर में विशेष रूप से 150 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 30 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण का खर्च सोसायटी वहन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें