फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज से शुरू हुआ निशुल्क दस दिवसीय मेडिकल कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शारदीय नवरात्रि के शुभ आगमन पर विश्व शांति सेवा एवं सम्मान संगठन परिवार की ओर से श्री महाकाली मां दुख भंजनी मंदिर के प्रांगण में 12वें निशुल्क दस दिवसीय मेडिकल कैंप का शुभारंभ शनिवार को हो गया। यह कैंप सरस्वती सरोवर ट्रस्ट सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन संध्या छह बजे से आठ बजे तक चले इस कैंप में विभिन्न कुशल चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टर सौरव कुमार द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी पद्धति से रोगियों का उपचार और निशुल्क दवा वितरण किया गया। वहीं, डॉ. संदीप भारद्वाज ने एक्यूप्रेशर पद्धति से, डॉ. विपिन गौतम ने रक्तचाप-शुगर जांच व इलेक्ट्रो होम्योपैथी परीक्षण, डॉ. मिस अमन शर्मा ने आयुर्वेद और नाड़ी परीक्षण तथा डॉ. मोहित मित्तल ने दांतों की जांच व परामर्श प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें