अंबाला। शेयर मार्केट में पैसा लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो गई। अंबाला सिटी के जग्गी कॉलोनी निवासी विजय चौहान की ओर से पुलिस कमिश्नर को भेजी शिकायत पर अब साइबर सैल ने मामला दर्ज किया है। विजय चौहान ने बताया कि उसके साथ 10.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। यह धोखाधड़ी एक व्हाट्सएप ग्रुप जोकि डी-मैट खाते खुलवाकर शेयर मार्केट में पैसा लगाने को कहता है। धीरे-2 वो उन्हें लाभ भी देता है। लेकिन बाद में उसे अब 10.5 लाख रुपये निकालने नहीं दे रहे। उसने बताया कि कंपनी का का नाम एलियांस ग्लोबल इन्वेस्टर है। वो पैसा निलकवाने की एवज में एक लाख रुपये मांग रहे हैं। संवाद