फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मीटर बायपास कर की जा रही थी गड़बड़, चेकिंग में निगम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। विकास विहार में बिजली निगम ने दो मीटर में गड़बड़ी पकड़ी। बुधवार को टीम विकास विहार में पहुंची और मीटर को उतारकर पैक किया गया। इन मीटर को लैब में चेकिंग के लिए भेजा गया है। बिजली निगम के मॉडल टाउन सब डिवीजन एसडीओ रविंद्र ने बताया कि विकास विहार में दो मीटर में गड़बड़ी की गई थी। इन मीटर को बाईपास चलाया जा रहा था। मीटर पर बिजली लोड तो पूरा चल रहा था, लेकिन रीडिंग रिकॉर्ड नहीं हो रही थी। बिजली निगम ने अपने रिकॉर्ड अनुसार जब किलोवॉट के हिसाब से मीटर रीडिंग को चेक किया तो यह गड़बड़ी सामने आई। जब बिजली निगम की टीम ने चेकिंग से एक दिन पहले रात में मीटर की डिस्प्ले चेक की तो वह भी सही तरीके से नहीं चल रही थी, इसके बाद निगम की टीम ने चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें