फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भतीजा बनकर 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कनाडा में रहने वाला भतीजे बनकर निहारसी निवासी जसविंद्र से साइबर ठग ने की 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। ठग ने भतीजा बनकर कहा कि मामा में भारत आ रहा हूं। आपके खाते में 80 लाख 16 हजार रुपये डाले हैं। जैसे ही वह आएगा तो निकलवाकर दे देना।
विज्ञापन

बाकायदा एक खाते में डाले पैसों की फर्जी रसीद भी दी। कुछ ही देर में रिश्तेदार की मां बीमार होने की बात कहकर व्यक्ति से 52 लाख रुपये डलवा लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता निहारसी गांव निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि चार जुलाई को उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई। सामने वाले ने भतीजा गोल्डी बनकर बात की और बोला कि मामा मैं गोल्डी कनाडा से बोल रहा हूं। एक भतीजे के कनाडा होने के कारण वह झांसे में आ गया। शातिर ने कहा कि वह 22 जुलाई को इंडिया आ रहा है। आपके खाते में 80 लाख 16 हजार रुपये डालूंगा। खाते से निकलवाकर दे देना।
इतने में व्हाट्सएप पर रसीद आई। इसमें पूरे राशि खाते में ट्रांसफर दिखाई दे रहे थी। दो घंटे बाद ही फोन आया कि मामा मेरे रिश्तेदार की मां बीमार हो रही है। इसलिए 28 लाख रुपये दे दो। कुछ ही देर में फोन आया और सामने वाले सोनू के नाम से खाता नंबर भेजा। इस तरह से पैसे ट्रांसफर कर दिए। उसके करीब एक घंटे के बाद दोबारा फोन आया कि दोस्त की माता का ऑपरेशन होना है इसलिए 20 लाख रुपये और भेज दो।
विज्ञापन

फिर झांसे में आकर 20 लाख रुपये ओर दे दिए। एक बार फिर 40 हजार रुपये की राशि भेजी। इस तरह से झांसे में आकर कुल 52 लाख रुपये भेज दिए। शातिर ने दोबारा झांसे में लेकर पैसे मांगे लेकिन उसने देने के मना कर दिया। पांच जुलाई को रसुलपुर अंबाला बैंक में गया तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें