फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमीन की खरीद-फरोख्त में पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी, बयाना लेने के बाद नहीं करवाई रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। बयाना लेने के बाद जमीन की मालिक रजिस्ट्री करवाने से मुकर गई। पुलिस ने रामपुर रोड, आजाद नगर निवासी अश्वनी रानी की शिकायत पर सुनीता देवी और उसके ससुर दयाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अश्वनी रानी ने बताया कि मुनरहेडी गांव में 3 कनाल 3 मरले का सौदा 26 लाख 38 हजार 125 रुपये में तय हुआ था। इसमें बयाने के तौर पर उक्त आरोपियों को पांच लाख रुपये दिए गए। जब तय समय पर उन्हें रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा गया तो उन्होंने रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें जानकारी मिली थी कि सुनीता देवी के नाम पर 3 कनाल 3 मरले जगह नहीं बल्कि मात्र 15 मरले ही जगह थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें