अंबाला। ऑनलाइन टेलिग्राम खाते के नाम पर 14.77 लाख 278 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने बलदेव नगर निवासी महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि अलग-अलग दिनों पर उसे टेलिग्राम खाते में मुनाफा का लालच देकर पैसा लगवाया गया, लेकिन न तो उसे रुपया वापस मिला और न ही मुनाफा। धोखाधड़ी का एहसास होने पर उन्हाेंने मामले की शिकायत तथ्यों के आधार पर साइबर थाने में दी ताकि आरोपियों पर कार्रवाई हो सके।