अंबाला। इंग्लैंड स्टडी वीजा पर भेजने के नाम पर बलजीत सिंह से 12 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी हो गई। बलदेव नगर पुलिस ने बलजीत सिंह की शिकायत पर रचना जग्गी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि विश्वास ग्रुप से रचना जग्गी से मिलने के लिए गया था। वहां पर बेटे को स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने की बात हुई थी। 17 लाख रुपये में समझौता हुआ था। दस्तावेज लेने के बाद आरोपियों ने कहा कि वह प्रकिया शुरू कर रहे हैं। ऐसे में 12 लाख 60 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। 3 जून से वह कार्यालय के चक्कर काट रहा है लेकिन कार्यालय बंद है। अब पता चला है कि वह कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुकी है।