अंबाला। तीन महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी की आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसपी अंबाला को 11 जनवरी को दी शिकायत में गांव लाहा माजरी साहा निवासी सरोज बाल, महिंद्रो व शकुंतला ने बताया कि वह विधवा हैं। उनके अनुसार आरोपी महिला ने उन्हें प्रलोभन दिया कि वह उन्हें कारोबार करने के लिए लोन दिला देगी। धीरे-धीरे आरोपी महिला ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया और तीनों से पचास-पचास हजार रुपये ले लिए और लोन नहीं दिलाया। संवाद