फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एजुकेशन लोन और विदेश भेजने के नाम पर किसान के साथ साढ़े नौ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। शातिर ठगों ने किसान के बेटे को विदेश भेजने और एजुकेशन लोन कराने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए। किसान ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत को सौंपी। उनके निर्देशानुसार मुलाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




मोती राम निवासी धनौरा ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसका पुत्र कर्मबीर जोकि विदेश जाने के लिए दिसंबर 2022 में शहर में पीटीई की कोचिंग ले रहा था। इसी दौरान कोचिंग सेंटर के बाहर गुरप्रीत सिंह निवासी गांव दयाल नगर, शाहाबाद कर्मबीर से मिला। गुरप्रीत ने कहा कि वह और उसके साथी विदेश जाने वाले छात्रों को बैंकों से एजुकेशन लोन कराते हैं। तुम्हें भी वीजा के लिए शोमनी दिखानी होगी। तुम्हारी जमीन गांव में है। इसलिए तुम्हें कोई लोन नहीं देगा।
हम तुम्हारा लोन करवा देंगे। कर्मबीर ने सारी बात मोती राम को बताई। दोनों एजुकेशन लोन के लिए दो तीन बैंक गए। सभी बैंकों ने उनकी जायदाद कृषि भूमि होने व गांव में होने की वजह से लोन करने से मना कर दिया। इसके बाद जनवरी 2023 में गुरप्रीत सिंह अपने साथी मुकेश मान के साथ कार में धनौरा गांव आया। कहा कि हम कर्मबीर का 15 लाख 80 हजार रुपये का लोन करवा देंगे। इसके लिए वो दो लाख 50 हजार रुपये फीस लेंगे।
विज्ञापन

कर्मबीर ने रुपये कर्मजीत कौर के खाते में ट्रांसफर करा दिए। इसके बाद छह जनवरी 2023 को आरोपी फिर धनौरा आए और एक बैंक स्लिप दी। साथ ही खाली कागजों पर साइन कराए। उसने फसल बेचकर कर आई राशि से 2 लाख 50 हजार रुपये आरोपियों को दी। आरोपियों ने उससे कहा कि उनके इंग्लैंड में अच्छे संबंध हैं। वहां वो उसके बेटे कर्मवीर का नागरिक वीजा लगवा देंगे। इसके लिए आरोपियों ने 4 लाख 50 हजार की मांग की। उसने रुपये दे दिए। अब आरोपियों ने फोन उठाने बंद कर दिए और पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें