फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। गांव धनौरी में एक महिला के साथ जमीन दिलाने के नाम पर आरोपियों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। जिस जमीन को वह खरीद रहे थे और बयाना दे दिया था उस जमीन पर पहले ही केस चल रहा था। ऐसे में मुलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव धनौरी निवासी मीत कौर पत्नी बलबीर ने बताया कि उसने गांव धनौरी के रणबीर पुत्र दाता राम से मौजा अलीपुर में 7 कनाल 10 मरले जमीन 15 लाख 10 हजार रुपये में धनौरी निवासी गुरदेव के माध्यम से खरीदी। जिसके एवज में गुरदेव को 50 हजार रुपये बतौर कमीशन के नकद दिए थे । इसकी रजिस्ट्री वा इंतकाल उसके नाम है । रजिस्ट्री की तिथि मार्च 2022 की है । इससे पहले 21 जून 2018 को 2 कनाल भूमि रणबीर सें उसके भाई तारा सिंह ने चार लाख 10 हजार मे खरीदी थी । उससे पहले 11 मई 2015 को 2 कनाल जमीन बलबीर सिंह व तारा सिंह ने रणबीर से चार लाख में खरीदी थी । जिसकी रजिस्ट्री व इंतकाल उनके नाम है लेकिन अब हमें पता चला कि इस जमीन का बयाना 2011 मे नहौनी निवासी रामजी लाल के नाम पहले से है। जो केस कोर्ट में विचाराधीन है। जिसके बारे मे हमें इन दोनों ने कुछ नहीं बताया और न ही पटवारी वा तहसीलदार के संज्ञान में था । लेकिन रणबीर व गुरदेव दोनों को मालूम था और इन दोनों ने वकील भी किया हुआ है। इस मामले में कोर्ट फैसला भी सुना चुकी है। ऐसे में इस प्रकार से जमीन को को लेकर धोखा दिया गया। मुलाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें