साहा। एक बैंक के एटीएम से रुपये निकलवा रहे मोहन सिंह का कार्ड बदलकर ठग ने 98 हजार की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में गांव हरड़ी निवासी मोहन सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। शुक्रवार को वह साहा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने गया था। उसके पीछे खड़े अज्ञात व्यक्ति ने अपना एटीएम खाता चेक करने के बहाने उसका कार्ड बदल लिया। ठग ने उसके खाते से 98 हजार रुपये उड़ा लिए। उसके माेबाइल पर जब रुपये कटने का मैसेज आया तब उसे घटना का पता चला। संवाद