अंबाला। पंचकूला बिजली बोर्ड में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 54 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि आरोपी ने नौकरी लगवाने के साथ हारट्राेन का सर्टिफिकेट बनवाने की बात कही। वहीं आरोपी ने बताया कि उसकी कई मंत्रियों के साथ अच्छी बातचीत है। 15 फरवरी को दी शिकायत के बाद थाना कैंट पुलिस ने आरोपी सोमपाल के खिलााफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
छावनी के महेश नगर स्थित रामपुर मोड निवासी भंवर सिंह ने बताया कि उसके पिता धर्मपाल को एक व्यक्ति छावनी के सदर बाजार में मिला। उस व्यक्ति ने अपना नाम सोमपाल निवासी रायपुर जट्टान करनाल बताया। इसके बाद सोमपाल ने कहा कि वह उसके बेटे की पंचकूला बिजली बोर्ड में सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए हारट्रोन का सर्टिफिकेट बनवाना होगा। जिसे वह बनवा देगा। उसकी कई मंत्रियों के साथ बातचीत है। इसके बाद सोमपाल ने भंवर सिंह को भी अपनी बातों में उलझा लिया। 28 अगस्त 2021 को उसने उसके खाते में 14 हजार रुपये डलवा दिए। इसके कुछ दिन बाद सोमपाल ने भंवर सिंह को पंचकूला में डऍक्टरी मेडिकल करवाने के लिए बुलाया।
न तो उसने मेडिकल करवाया और न ही डॉक्टर से मिलवाया। मेडिकल करवाने के नाम पर 20 हजार रुपये पंचकूला में लिये। अब वह सोमपाल को जब भी फोन करता है तो वह फोन नहीं उठाता। अगर उठाता है तो जान से मरवा देने की धमकी देता है। इस तरह आरोपी सोमपाल ने पीड़ित से धोखाधड़ी करके 54 हजार रुपये हड़प लिये। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धाेखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।