फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.15 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में बेटी को नौकरी लगवाने के नाम से व्यक्ति से 5.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। नारायणगढ़ पुलिस ने पीड़ित अब्दुल गुफार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। नारायणगढ़ के न्यू मॉडल टाउन कॉलोनी निवासी अब्दुल गुफार ने बताया कि तोपखाना निवासी हरियाणा रोडवेज से रिटायर्ड ड्राइवर सुशील कुमार के साथ उसकी पहचान थी। सुशील ने उसे कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में क्लर्क की पोस्ट निकली थी, जिसका साक्षात्कार हुआ था, लेकिन बाद में वो रद्द हो गया था। दोबारा क्लर्क की पोस्ट निकली है। आपकी बेटी अच्छी पढ़ी-लिखी है, जिसकी नौकरी लग जाएगी। उसके जानकार प्रीतम सिंह, गुरप्रीत सिंह और पंकज शर्मा जोकि हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ में तैनात हैं, नौकरी लगवा देंगे। आरोपियों ने नौकरी लगवाने की एवज में 7 लाख की डिमांड की। बाद में आरोपियों ने 5.15 लाख रुपये हड़प लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें