फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एटीएम बदलकर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एटीएम बदलकर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। दशमेश नगर निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि 23 जनवरी को शाम लगभग 7 बजे वो बलदेव नगर में एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गई थी। इस दौरान उसने एटीएम से चार हजार रुपये निकलवाए तो स्क्रीन पर 50 हजार 125 रुपये बकाया नजर आए। लेकिन अचानक एटीएम में उसके पीछे एक अज्ञात व्यक्ति आ गया और उसे बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल दिया। जब वो वापस घर आई तो रात 10.30 बजे पैसे निकलने के कई संदेश प्राप्त हुए। जब अगले दिन बैंक गई तो जानकारी मिली कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके एटीएम का इस्तेमाल करके सारे पैसे निकलवा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें