फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सलोवेनिया भेजने व होटल में स्टाफ लगवाने के नाम पर तीन लाख 13 हजार रुपये धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गृहमंत्री को दी शिकायत के बाद थाना महेश नगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में रवि कुमार ने बताया कि वह गांव धनानी, तहसील बाबैण जिला कुरुक्षेत्र का निवासी है। अविनाश पांडे उसकी बहन सपना के घर के पास रहता है। वह राजेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता से अविनाश पांडे के घर कैंट अर्जुन नगर में मिला। वे कहने लगे कि उनका सलोवेनिया में होटल का कारोबार है। उन्हें होटल के लिए स्टाफ की आवश्यकता है। अगर वह चाहे तो होटल में स्टाफ की नौकरी दिलवा सकता है। चार लाख 63 हजार रुपये में लगवाने की बात कही। उसने छावनी डिलेक्स ढाबे के पास पूरी राशि दे दी। इसके बाद विदेश नहीं भेजा। पुलिस शिकायत करने पर एक लाख 50 हजार रुपये वापस कर दिए। बकाया राशि मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, नीलम कुमारी निवासी दुर्गा नगर नजदीक बांके बिहारी मंदिरं महेश नगर व अविनाश पांडे निवासी अर्जुन नगर कैंट के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें