अंबाला। कंपनी में मुनाफे का लालच देकर तीन लाख चार हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पंजोखरा साहिब गांव निवासी राजिंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने भंभोली गांव यमुनानगर निवासी कर्मचंद और अमलीखेड़ा गांव निवासी माया देवी और कोलकाता की दो कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। राजिंदर कौर ने बताया कि वो विधवा है, उसके पति एचएमटी कंपनी में काम करते थे, उनके जमा किए हुए कुछ रुपये उसके खाते में जमा थे। इसकी जानकारी उसकी सगी बहन माया देवी को दी। जनवरी 2014 के पहले सप्ताह में शिकायतकर्ता माया देवी उसके घर आई हुई थी, यहां उसने कर्मचंद से मुलाकात करवाई और राजिंदर कौर को एक कंपनी में निवेश करने का लालच दिया। दोनों ने कहा उनको लगभग दोगुना मुनाफा होगा तो वो उनकी बातों में आ गई और फिर अलग-अलग खातों में तीन लाख चार हजार रुपये डाल दिए, लेकिन आरोपियों न तो पैसा दिया और न मुनाफा।