फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ऑनलाइन ठगे चौदह हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के कच्चा बाजार में एक युवक के साथ क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर 14 हजार रुपये की ठगी हो गई है। पीड़ित युवक ने कैंट थाना पुलिस को शिकायत दी है। कच्चा बाजार निवासी संदीप ने बताया कि 7 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर आईडीएफसी बैंक से कॉल आई कि आपका नया क्रेडिट कार्ड बनाया जा रहा है। इसलिए हम आपके मोबाइल पर लिंक शेयर करेंगे जिसमें आप को 10 रुपये डालने होंगे। इसके बाद संदीप के मोबाइल पर एक लिंक शेयर किया गया। जैसे ही संदीप ने दस रुपये उस लिंक पर डाले तो उसके मोबाइल पर मैसेज खाते से 10 हजार रुपये काटे जाने का मैसेज आया। दूसरा मैसेज आया कि आपके खाते से चार हजार रुपये कट गए। इस तरह से संदीप के खाते 14 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें