क्षेत्र के गांव ओखल के चौराहे पर कार में आए चार युवक ठेके के कारिंदे को चारपाई से बांधकर हजारों रुपये की देसी व अंग्रेजी शराब लूट ले गए। ठेकेदार महिंद्र सिंह के ठेके पर काम कर रहे नौकर संदीप कुमार वासी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात लगभग दो बजे वह शौच के लिए ठेके के बाहर गया था। इसी दौरान वहां पर एक कार में चार अज्ञात युवक आए। युवकों ने उसे वहां पड़ी चारपाई से बांध दिया। युवक जाते जाते लगभग 350 देसी व अंग्रेजी शराब की बोतलें और उसका मोबाइल छीन कर ले गए। युवक उसे ठेके के अंदर बंद कर गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।